फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कछियानी खेड़ा मंदिर के पुजारी ने बेचे तीन कुंटल घंटे, पुलिस ने किए बरामद

विज्ञापन
पुलिस द्वारा तिलहर कल्यानी खेड़ा हनुमान मंदिर के बरामद किए घंटे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। नेशनल हाईवे स्थित कछियानी खेड़ा मंदिर के पुजारी ने तीन क्विंटल घंटे कबाड़ी को बेच दिए। सूचना पर पुलिस ने ई-रिक्शे पर लदे पांच बोरियों में घंटों को बरामद कर लिया। पुलिस ने कबाड़ी को भी हिरासत में लिया है। इस मामले की सूचना ट्रस्ट की अध्यक्ष एसडीएम राशि कृष्णा को दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कछियानीखेड़ा हनुमान मंदिर के तीन क्विंटल घंटे कबाड़ी के हाथ बेच दिए गए। पुलिस ने ई-रिक्शे पर लदे पांच बोरियों में घंटों को बरामद कर लिया। पुलिस ने कबाड़ी को हिरासत में लेकर गोदाम से भी घंटों को बरामद किया।
कबाड़ी ने बताया कि उसने एक लाख, 37 हजार, 500 रुपये में घंटों को पुजारी से खरीदा है। पुलिस ने उससे काफी पूछताछ की। उसके सारे कागज दिखाने पर पुलिस ने परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं, घंटों के बेचे जाने की सूचना एसडीएम को दी गई। एसडीएम ही मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

रात में घंटे बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घंटों को बरामद कर लिया है। मामले में एसडीएम को सूचना दे दी गई है। -बीएस वीर कुमार, सीओ तिलहर।
-मामले की जानकारी मिली है। अभी सीएम के कार्यक्रम की ड्यूटी पर हूं। इस प्रकरण में नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राशि कृष्णा, एसडीएम
-पूर्व में मंदिर निर्माण के समय चार लाख 22 हजार रुपये का कर्ज हमारे ऊपर हो गया था। हमने एक लाख 37 हजार में घंटे बेचकर पक्की रसीद ली है। अभी हमें पौने तीन लाख रुपये देनदारी देनी है। -बाबा रामलखन गिरि, महंत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें