फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पारा चढ़ा... चली गर्म हवा, लू का अलर्ट

Wed, 23 Apr 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अजीजगंज ​स्थित डैम में गर्मी से राहत पाने के​ लिए नहाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने के साथ सामान्य से तेज गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह हवा कुछ दिन में लू का रूप ले सकती है। इसका अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे न्यूनतम तापमान गिर सकता है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा सामान्य से तीन से पांच किमी घंटा की रफ्तार से तेज चली। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट हुई है। आर्द्रता 26 प्रतिशत है। इससे हवा में नमी कम होने से गर्म चल रही है। वायुदाब दो मिलीबार गिरा हुआ है। इससे बुधवार को सुबह हल्के बादल रहेंगे। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। दिन में तेज धूप निकलने और गर्म हवा चलने से तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें