फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप के साथ तापमान में हुई बढ़ोतरी, उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब में कमी आई है। इसके असर से बादल रहने की संभावना है। उमस बढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि भी हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। पछुआ हवा चलने से वातावरण में नमी कम हुई है। आर्द्रता 35 फीसदी रह गई है। वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से बादल छाए रहने की संभावना है। उमस बढ़ने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें