फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बढ़ेगा तापमान, लू चलने के बन रहे आसार

Tue, 01 Apr 2025 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रविवार को सदर बाजार में मुंह पर कपड़ा बांधकर तेज धूप का बचाव करते हुए जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पछुआ हवा चल रही है और वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि होगी और लू चलने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। वातावरण में आर्द्रता 33 प्रतिशत के करीब है। इससे नमी कम हुई है। इससे मंगलवार को तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा के रूप में लू चलने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें