रविवार को सदर बाजार में मुंह पर कपड़ा बांधकर तेज धूप का बचाव करते हुए जातीं युवतियां। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। पछुआ हवा चल रही है और वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि होगी और लू चलने के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। वातावरण में आर्द्रता 33 प्रतिशत के करीब है। इससे नमी कम हुई है। इससे मंगलवार को तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा के रूप में लू चलने के आसार बन रहे हैं।