फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 40 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकतम पारा सीजन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को दिन में गर्म हवा, तेज धूप से लोग परेशान हो गए। रात में भी तापमान अधिक होने से लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और गर्म हवा का असर रहेगा।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें