फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हल्के बादल छाए रहने से बृहस्पतिवार सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। दिन में पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। वायुदाब गिरा हुआ है। इससे तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 25 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चलने से आर्द्रता 46 फीसदी रह गई है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें