फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच डिग्री बढ़ा तापमान, दो दिन बाद खुली ओपीडी में उमड़े मरीज

Wed, 15 May 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के बाहर लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में उतार-चढ़ाव बीमारियों का ग्राफ बढ़ा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में बड़ी उछाल आई। तापमान में लगभग पांच अंकों का इजाफा होकर 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के चलते वायरल बुखार, डायरिया, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को दो दिन बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1756 लोगाें ने नया पर्चा बनवाकर दवा ली।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में आमतौर पर 11-12 सौ पर्चे रोजाना बनते हैं। रविवार के बाद सोमवार को चुनाव होने के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद रही। मंगलवार को अस्पताल की ओपीडी खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल बुखार, जुकाम, उल्टी, दस्त, और पेट के दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। इंटरनेट की रफ्तार धीमी होने के चलते पर्चा बनाने में दिक्कत आई। इसके बाद डॉक्टर के चैंबर, पैथोलॉजी, दवा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ जनरल फिजिशियन के कक्ष के बाहर रही। फिजिशियन कक्ष में छह सौ से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया।


मरीजों को दवा लेने में भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप से आने के बाद बगैर इंतजार किए ठंडा पानी पी लेना भी बीमार कर रहा है। इससे जुखाम-बुखार हो जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों के साथ ही बड़ों में भी डायरिया तेजी से फैल रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.सलीम अहमद ने बताया कि वायरल बुखार व डायरिया के मरीजाें की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। गरमी के मौसम में सावधानी बरतना जरूरी है। डायरिया पीड़ित बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर डायरिया के मरीजों को भरती भी किया जा रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि गरमी में जरा-सी असावधानी बीमार कर रही है।
विज्ञापन

-

इनपुट
330 बेड का राजकीय मेडिकल कॉलेज है।
100 बेड अतिरिक्त डलवाए गए हैं।
300 मरीज मंगलवार को अस्पताल में भर्ती थे।
140 से अधिक मरीज ट्रामा सेंटर में रोजाना आ रहे हैं।
-


ये बरतें सावधानी

-अभी ज्यादा ठंडा पानी पीने से परहेज करें।



-बीमार महसूस होने पर मेडिकल स्टोर से दवा नहीं लें।

-सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।



-बच्चों को आइस्क्रीम और शीतल पेय पदार्थ न पिलाएं।

-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें



-घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

-



डायरिया से बचाव के लिए बरतें एहतियात

- बासा खाना बिलकुल न खाएं।



- पीने का पानी गंदा नहीं होना चाहिए।

-बार-बार दस्त आने पर ओआरएस का घोल लें। शरीर में पानी की कमी न होने दें।



-चटपटा-मसालेदार भोजन न करें।

-डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें।

-


तीखी धूप ने किया परेशान, तेजी से चढ़ा पारा

शाहजहांपुर। तेज धूप ने मंगलवार को लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा तेजी से चढ़ा है। गरम पूर्वी हवा ने भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान के साथ गर्म हवा का भी असर बढ़ेगा।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके साथ ही पूर्वी गर्म हवा का असर भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें