फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश से गिरा तापमान, फसलों के लिए फायदेमंद

Tue, 06 Feb 2024 03:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार सुबह तक 5.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दो दिन तक बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचेगा। हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बरसात हुई। इसका दौर रात को भी जारी रहा। शाम 5 बजे तक जहां 5.2 मिमी बारिश हुई थी, तो उसके बाद रात में 5.8 मिमी बारिश और हो गई। इससे सोमवार का दिन सर्द हो गया। जिसकी वजह से लोगों को सर्दी से बचने के लिए खुद को पूरी तरह से ढककर घर से निकलते देखा गया। दिनभर लोग धूप के निकलने का इंतजार भी करते रहे। सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ समय से लिए धूप निकली लेकिन फिर बादलों ने आकाश ढक लिया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा और अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है।


उपनिदेशक कृषि प्रसार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। खासतौर पर गेहूं के लिए बारिश जरूरी है। उन्होंने बताया कि तेज हवा चलने से भी कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि अभी गेहूं बढ़ रहा है। गेहूं के साथ ही सभी फसलों को पानी गिरने से फायदा होगा। ओला गिरने पर जरूर चना और मटर के फूलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें