फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म के आरोपी की मदद करने पर किशोरी की मामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार सुबह एक मकान में दबिश देकर दुष्कर्म के आरोपी युवक का सहयोग करने वाली किशोरी की मामी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


14 फरवरी को थाना सदर बाजार में एक मोहल्ले के व्यक्ति ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिग भांजी को एक युवक ने झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। उनकी भांजी के गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया। विवेचना के दौरान युवक का सहयोग करने में किशोरी की मामी का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस ने मुकदमे में धारा की वृद्धि की और उस महिला की तलाश में जुट गए। इसी क्रम में रविवार सुबह पुलिस टीम ने महिला आरोपी के घर दबिश दी और उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि जब घर में कोई नहीं होता था। तब मामी किशोरी को घर बुलाती थी। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें