फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी में बिलसंडा गए किशोर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी 15 वर्षीय शैलेश की शनिवार को पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के बभूरा गांव में बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शैलेश कक्षा नौ की पढ़ाई कर रहा था। वह पीलीभीत जिले के थाना बिलसंडा क्षेत्र के बभूरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने के लिए गया था। शनिवार को घर के बाहर टहलने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर दिखाने के बाद परिजन शैलेश को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मां मुन्नी देवी शिक्षामित्र हैं। वह दो बहनों में सबसे बड़ा था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनके शव को देख परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें