फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुखार पीड़ित किशोर की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
अमन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
रोजा। बुखार पीड़ित जपनापुर गांव के संतोष कुमार के पुत्र अमन (14) की मुकरमपुर गांव में एक क्लीनिक पर इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर हंगामा किया। शाम को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक बंद करा दिया।
विज्ञापन

संतोष कुमार ने बताया कि अमन को इलाज के लिए एक क्लीनिक पर ले गए थे। वहां अमन को दवा की एक खुराक खिलाई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस बीच वहां से कथित डॉक्टर चला गया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने बताया कि क्लीनिक को बंद कराने के साथ संचालक को नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें