फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू में फंसकर धड़ से अलग हुआ किशोरी का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कोल्हू में अचानक दुपट्टा फंसने से एक किशोरी की मौत हो गई। इस दौरान दुपट्टा इतनी तेजी से कसा कि सिर धड़ से अलग हो गया। परिवार वालों की नजर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रमापुर दक्षिणी निवासी कल्लू राठौर ने गांव नगरिया के निकट जंगल में गन्ना से गुड़ बनाने का कोल्हू लगा रखा है। कोल्हू में थाना मदनापुर के बुधवाना निवासी लीला अपनी पत्नी रमकलिया और बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है। बुधवार सुबह वह कोल्हू स्टार्ट कर गन्ना पेरने लगा। करीब आठ बजे उसकी बड़ी बेटी 15 वर्षीय काजल कोल्हू के निकट से गुजर रही थी। तभी अचानक उसके गले में पड़ा दुपट्टा कोल्हू में फंस गया। देखते ही देखते उसकी गर्दन में कसाव बढ़ता गया। उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे को देखकर माता-पिता बदहवास हो गए। जानकारी पर कई गांवों के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें