फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुसाइड नोट छोड़कर जाने वाली किशोरी मुड़िया मोड़ से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो दिन पहले ही उसके स्वेटर से सुसाइड नोट मिला था। साथ ही पुलिस को नदी तट से लोटा, उसके अंदर बेलपत्र, सिंदूर आदि मिला था। इसे देखकर तंत्र-मंत्र का मामला लग रहा था। छात्रा की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके नहर में कूदने की आशंका जताई थी। पुलिस ने तलाश किया को नदी के पास छात्रा का स्वेटर और चप्पल मिलीं। स्वेटर से सुसाइड नोट बरामद हुआ था। पिता को संबोधित पत्र में नहर में कूदने की बात लिखी थी। कुछ दूरी पर लोटा, सिंदूर आदि भी मिला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए किशोरी को मुड़िया मोड़ से बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के मुताबिक, पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके नहर में कूदने के बाद एक युवक ने उसे बचा लिया था। इसके बाद वह पीलीभीत चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें