फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में डंपर चालक ने दरोगा व सिपाही से की हाथापाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। कांवड़ यात्रियों के कारण रूट डायवर्जन को लेकर डंपर चालक दरोगा और सिपाही से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। दरोगा की ओर से चालक और चालक के भाई पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रियों की भीड़ होने की संभावना के चलते खुटार गोला रोड पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया जाता है। शनिवार को दरोगा महिपाल सिंह, सिपाही इंद्रेश कुमार और होमगार्ड रामलड़ैते के साथ खुटार पूरनपुर रोड पर ओवरब्रिज के पास ड्यूटी कर रहे थे।
यहां से वाहनों को मैलानी की ओर भेजा जा रहा था। पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव शाहगढ़ निवासी चालक मोहित कुमार डंपर लेकर आया। मोहित के साथ उसका भाई देवेंद्र कुमार भी था। उनसे मैलानी रोड से होकर आगे जाने के लिए कहा गया तो मोहित और देवेंद्र गोला रोड पर जाने की जिद करने लगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों ने मिलकर दरोगा सहित पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। दरोगा को जान से मारने की धमकी दी। दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। डंपर को थाने पर खड़ा करा लिया गया है। डंपर को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें