फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी की मौत, झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप

सार

शाहजहांपुर के पच्चड़ गांव में 14 वर्षीय शबनम की अचानक मौत हो गई। परिजनों ने गांव के झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शबनम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के पच्चड़ गांव निवासी 14 वर्षीय शबनम की बुधवार शाम मौत हो गई। मृतका के पिता ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

राजवीर सिंह ने बताया कि बेटी शबनम को बुधवार की सुबह बुखार आया था। इसके बाद बेटी को गांव के एक झोलाछाप को दिखाया। उसने बेटी के इंजेक्शन लगाया और दवा दी। दोपहर करीब 12 बजे दवा की खुराक खाते ही बेटी की हालत बिगड़ी और उसे घबराहट होने लगी।
बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लेकर बरेली जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। देर शाम शव को घर लेकर आए और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि झोलाछाप की गलत दवा से बेटी की मौत हुई है। राजवीर सिंह ने झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतका दो भाइयों में सबसे छोटी थी। शबनम के शव को देख उसकी मां सुमन बेसुध हो गईं। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शबनम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें