कांट। गंधार गांव निवासी राकेश के 15 वर्षीय बेटे अनिकेत की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सोमवार शाम घर आए शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया है कि बेटा हरियाणा में एक फाॅर्म पर माली था। वहांं से सूचना मिली थी कि पानी के मोटर से अनिकेत को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव को लेकर यहां आए। परिजनों के अनुसार, मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शव को देख भाई-बहन गुमसुम हो गए हैं। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। संवाद