फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 29 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी शकील की पुत्री जीनत (14) की बुधवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घटना की जानकारी के बाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौके पर गए। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जीनत मदरसे में पढ़ाई करती थी। उसकी मां मायके गई हुई थी। जीनत ने अपने पिता शकील को शाम के खाने के लिए मछली लेने के लिए भेज दिया था। उसके दोनों छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मछली लेकर आए पिता ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया और न ही कोई हलचल हो रही थी। इससे घबराए पिता ने किसी तरह कमरे की दीवार की एक ईंट निकाली और अंदर झांका। देखा कि उनकी बेटी कुंडे से लटकी हुई थी। उनकी चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें