फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक फिसलने से किशोर की मौत, दो साथी घायल

Sat, 25 Feb 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय पवन कुमार की बाइक फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। यूपी-112 के सिपाहियों ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह हादसा शाहबाजनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पवन कॉलोनी निवासी दोस्त शरद भटनागर व सार्थक के साथ बाइक से कहीं गए थे। पुलिस के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक फिसल कर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया। शरद और सार्थक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें