फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में किशोर का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। मुकरमपुर में झोलाछाप के इलाज से जपनापुर गांव के अमन कुमार की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के नोटिस देने पर भी क्लीनिक शनिवार को देर रात और रविवार को दोपहर तक खुला रहा। दूसरी ओर अमन के शव का रविवार को गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके पिता संतोष कुमार ने थाने में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

संतोष का आरोप है कि एक गांव के स्कूल में शिक्षामित्र के पद पर तैनात झोलाछाप के गलत दवा देने और इंजेक्शन लगाने से उनके बेटे की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित को नोटिस दिया। घटना के बाद से झोलाछाप भागा हुआ, लेकिन उसके कर्मचारी रविवार को दोपहर 12 बजे तक क्लीनिक खोले रहे।
मौके पर पुलिस सुरक्षा में तैनात रही, लेकिन उसने भी क्लीनिक बंद कराने की जरूरत नहीं समझी। बाद में अधिकारियों से शिकायत होने पर क्लीनिक बंद कर दिया गया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ तहरीर मिल गई है। उन्होंने बताया कि सीएमओ के स्तर से गठित टीम से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें