बंडा। विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हालत बिगड़ने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।
बंडा के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बृहस्पतिवार शाम घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे बंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। कार्यवाहक थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि यदि कोई तहरीर आती है तो जांच की जाएगी। संवाद