खुटार। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पीटने के आरोप में पुलिस को तहरीर सौंपी।
बताया कि सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया था। घर पर 16 वर्षीय भतीजी अकेली थी। शाम पांच बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और भतीजी को गलत नीयत से पकड़ लिया। भतीजी के शोर मचाने पर उनका पुत्र मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
कुछ देर बाद आरोपी अपनी मां, पिता के साथ उनके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। धमकी दी कि वह लड़की को जबरिया उठा ले जाएगा। विरोध पर तीनों ने किशोरी और उसके चचेरे भाई से मारपीट शुरू कर दी। संवाद