फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाई से शादी करने पर अड़ी किशोरी, प्रेमी ने पुलिस बुलाकर रूकवाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की अपने ममेरे भाई से शादी करने पर अड़ी है। परिजन ने शादी दूसरी जगह तय कर दी तो प्रेमी ने पुलिस बुलाकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने बताया कि परिजन लड़की को बालिग बता रहे हैं जबकि लड़की खुद को नाबालिग बताकर घरवालों के जबरन शादी कराने की बात कह रही है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी बरेली के एक युवक से तय की थी। दस नवंबर को मंगनी की रस्म पूरी होने के बाद 30 नवंबर को बरात आनी थी। घर में खुशी का माहौल था और तमाम रिश्तेदार भी घर पहुंच चुके थे। इस बीच किसी ने एसपी को फोन कर नाबालिग की शादी करने की सूचना दे दी। इसके बाद बंडा पुलिस गांव पहुंची और लड़की के परिवारवालों से पूछताछ की। बताया जाता है कि लड़की शादी को तैयार नहीं थी। उसने पुलिस को बताया कि अभी वह नाबालिग है। परिवार के लोग जबरन शादी करने पर आमादा हैं। वह बालिग होने के बाद अपनी मर्जी से गांव के ही एक युवक से शादी करना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी और पंडाल उखड़वा दिया। लड़की पक्ष को नाबालिग की शादी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया किशोरी अपने को नाबालिग बता रही है। परिवार के लोगों ने आधार कार्ड दिखाया है, जिसमें किशोरी की आयु 18 वर्ष हो चुकी है। लड़की की मार्कशीट निकलवाई जाएगी। लड़की बालिग हुई तो अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। लड़की के परिवारवालों ने बताया कि उनके विरोधियों ने साजिशन गलत सूचना देकर शादी रुकवाई है। लड़की जहां शादी की बात कह रही है वह उसका ममेरा भाई है, जिस कारण शादी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें