फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: 15 साल के किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो देख की शर्मनाक करतूत

Thu, 12 Nov 2026 09:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को किशोर ने इंस्टाग्राम से अश्लील रील्स देखने के बाद पड़ोस में रहने वाली बालिका के मकान में जाकर उससे दुष्कर्म किया। बालिका के परिजनों के लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव के रहने वाले दंपती भाईदूज के मौके पर रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर में उनके पिता और दो बेटियां थीं। बृहस्पतिवार को सुबह बालिकाओं के बाबा खेत पर चले गए। छोटी बहन भी खेलने के लिए चली गई। इस बीच पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उनके घर आया और कमरे में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। परिजनों के लौटने के बाद बालिका ने जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने थाने जाकर पूरी बात बताई। उसकी मां ने तहरीर दी। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने तुरंत ही गांव में जाकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी किशोर को उसके पिता के साथ लाकर थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि इंस्ट्राग्राम पर उसकी आईडी है। अश्लील कंटेंट देखकर वह बहक गया और वारदात कर दी। किशोर कक्षा नौ और बालिका कक्षा चार की छात्रा है। सीओ पुवायां प्रवीण सिंह मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें