फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरियों ने मचाया शोर, पिकअप सवार युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 19 Apr 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर के गांव आमखेड़ा के पास पिकअप से दो किशोरियां मिली हैं। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बाइकों से पीछा कर पिकअप सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरियों के परिजनों को बुलाया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का परिवार नोएडा में रहकर कार्य करता है। परिवार की दो नाबालिग लड़कियां पैतृक गांव आने के लिए चली थीं। किशोरियों के मुताबिक, पीलीभीत के बरखेड़ा से उन्होंने पिकअप में लिफ्ट ली थी। बुधवार की शाम को पिकअप सवार किशोरियों के शोर मचाने पर सिकंदरपुर कलां गांव के युवकों ने बाइकों से पीछा किया।
बताते हैं कि आमखेड़ा गांव की बंद गली में चालक ने पिकअप को घुमा दिया। आगे रास्ता बंद होने पर पिकअप सवार तीन युवक उतरकर भागने लगे। इसमें दो को पकड़ लिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरियों समेत युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इतेश प्रताप सिंह ने उनसे पूछताछ की। युवकों ने बताया कि रास्ते में पिकअप किसी वाहन से जरा सा टकरा गया था। उनसे बचने के लिए गांव की ओर भाग रहे थे। किशोरियों ने बताया कि वे युवकों को नहीं जानती हैं। वे नोएडा से लौट रही थीं और रास्ते में पिकअप में लिफ्ट ली थी। पुलिस ने किशोरियों के परिजन को बुलाया है।

पिकअप में मिली लड़कियां अपने गांव आ रहीं थीं। वे युवकों को नहीं जानती हैं। उनके परिजनों को बुलाया है। तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें