कलान। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि एक सितंबर को उसकी 17 वर्षीय बेटी बाजार से सब्जी खरीदने गई थी। वहां से उसकी बेटी को मदनपुर गांव निवासी वीरेश अपहरण कर ले गया।
उसका साथ चरन सिंह, वेदराम, कल्लू ने दिया है। बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद ने बताया कि किशोरी की पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद