फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली गिरने से किशोर की मौत, चाचा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। ग्राम पंचायत कटरिया के मंझरा जसवंत नगर की मडईया में रविवार शाम खेत पर जा रहे 14 वर्षीय प्रांशु की बिजली गिरने से मौत हो गई। उस दौरान खेत पर मौजूद उसके चाचा पिन्नू लाल उसकी चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार को बिजली की कड़कड़ाहट और हवा के साथ देर शाम तक तेज बारिश होती रही। बारिश का पानी गांव निवासी पन्नू लाल के फूलगोभी के खेत में भर गया। फसल खराब हो जाने के डर से शाम करीब पांच बजे पन्नू लाल बरसात के दौरान पानी को निकालने खेत पर चले गए।
भतीजे प्रांशु से भी वहां आने के लिए कहा। कुछ देर बाद प्रांशु घर से निकला। वह खेत के समीप पहुंच ही पाया था कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई और चाचा भतीजे दोनों उसकी चपेट में आ गए। परिजन पड़ोसियों के साथ मौके पर पहुंचे, तब प्रांशु की मौत हो चुकी थी जबकि पन्नू लाल गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन

प्रांशु के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन कृष्णा है। प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें