निगोही के मां दुर्गा महिला महाविद्यालय में तीज महोत्सव के कार्यक्रम में प्रतिभागी को ताज पहनाती
निगोही। क्षेत्र के गांव कजरी नूरपुर स्थित मां दुर्गा महिला महाविद्यालय में शनिवार को तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें छात्राओं ने सावन के गीतों का गायन कर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। खेलकूद, श्रेष्ठ वेशभूषा, मेहंदी व तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया।
तीज क्वीन का ताज मंजरी गुप्ता के सिर पर सजा और पूजा मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं। खेलकूद में रानी व श्रेष्ठ वेशभूषा में पूजा गुप्ता ने बाजी मारी। महाविद्यालय की प्रवक्ता मीनू पाल व अमिता मिश्रा ने समारोह की शुरुआत की। संचालन नम्रता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डीएलएड की छात्राओं ज्योत्सना, तुषा, संजीवनी, पुष्पा, एकता आदि का सहयोग रहा। संवाद