बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह ददरौल प्रथम स्कूल का
निरीक्षण किया, यहां शिक्षिका जहांआरा चार फरवरी से और अनुपम मिश्रा पांच
फरवरी से अनुपस्थित थी, उनके प्रार्थना पत्र स्कूल के पत्र व्यवहार रजिस्टर
में अंकित नहीं थे, इसके अलावा प्राथमिक स्कूल पैंतापुर एवं उच्च प्राथमिक
स्कूल सपत्यारा की शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब थी। इसके अलावा सभी खंड
शिक्षाधिकारियों ने ब्लाक कांट के स्कूलों में निरीक्षण अभियान चलाया। बंडा
सुशील कुमार को कांट के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल इमलिया 9:50 बजे
बंद मिला, प्राइमरी स्कूल सरथौली की मीना त्यागी और भानपुर की सुचिता रानी
गैर हाजिर थीं। सुचिता रानी तो 25 जनवरी से अनुपस्थित चल रही हैं।
भावलखेड़ा
के खंड शिक्षाधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने कांट क्षेत्र के प्राथमिक
स्कूल गैरतपुर में हेड चरनसिंह, दुहिया के पारसनाथ, यूपीएस के हेड अरुण
कुमार और शिक्षक दीपक अनुपस्थित मिले। बीईओ जलालाबाद राम किशोर ने प्राथमिक
उर्दू माध्यमिक स्कूल बरेंडा की ऋचा, बरेंडा द्वितीय में तंजीम बानो,
नरेंद्र कुमार, शिक्षामित्र वेदवती अनुपस्थित मिलीं। इसी तरह नगला जाजू में
राहुल मिश्रा पांच फरवरी से, वैभव सक्सेना चार फरवरी से, पथरा खास के अशोक
वाजपेयीे, मिठहा में शिक्षामित्र नेत्रवती, रमापुर पश्चिमी कांट में
शिक्षामित्र आज्ञा अनुपस्थित मिलीं। यहां की शिक्षामित्र आज्ञा पहली फरवरी
से स्कूल नहीं जा रही हैं। रमापुर पूर्वी में हिमानी और सरिता देवीे, नगला
बनवारी के निरंकार मिश्रा, नई बस्ती की पूनम सिंह दो दिन से अनुपस्थित हैं,
प्राथमिक स्कूल टिलिया के ओम प्रकाश अग्निहोत्री भी अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक स्कूल महानपुर साढ़े नौ बजे बंद पाया गया।
खंड शिक्षाधिकारी
मिर्जापुर आईपी सिंह को प्राथमिक स्कूल कुतुबापुर का बुरा हाल मिला। यहां
मिथिलेश कुमारी, संध्या देवी और पूनम शर्मा अनुपस्थित थीं और उनके स्थान पर
रजनीश कुमार नामक एक ग्रामीण पढ़ा रहा था। यूपीएस निकरा के बृजकांत
अनुपस्थित थे, उनका प्रार्थना पत्र स्कूल के पत्र व्यवहार रजिस्टर में नहीं
चढ़ा था, स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। भैसटा कलां में
अनूप वर्मा 12 सितंबर से निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं। यूपीएस में अनुदेशक
राकेश सिंह अनुपस्थित मिले। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो रही है।
सभी अनुपस्थितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
000
इन शिक्षकों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
बीएसए
राकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्कूल शिकारपुर और पंथी स्कूल का
शैक्षिक वातावरण शानदार था, शिक्षा गुणवत्तापूर्ण मिली, इसलिए शिक्षिका
प्रियंका अग्रवाल समेत दोनों स्कूल के पूरे स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया जाएगा।