शाहजहांपुर। उर्वरकों की ओवर रेटिंग व कालाबाजारी की रोकथाम के लिए टीम गठित होगी, जोकि छापामार कार्रवाई करेगी। इसको लेकर सीडीओ डॉ. अपराजिता ने किसान दिवस पर आयोजित बैठक में निर्देश दिए हैं।
सीडीओ डॉ. अपराजिता ने बताया कि जल्द ही जनपद में डीएपी व पोटाश उर्वरकों की मांग बढ़ने वाली है। इस दौरान कंट्रोल रूम में दर्ज होने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
उप कृषि निदेशक ने फसलों में डीएपी के स्थान पर एनपीके, पोटाश व सिंगल सुपर फॉस्फेट के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में डीएपी व पोटाश उर्वरकों की उपलब्धता पर्याप्त है।
कंट्रोल रूम का नंबर 8429400622, 8429400585 है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिन किसानों ने फसल नुकसान के बाद दोबारा धान की फसल लगाई है, उनके खेत में यदि घास आदि अधिक होने लगी है तो अब खरपतवार नाशक का प्रयोग न करें बल्कि उन्हें काट दें अथवा उखाड़ दें।