शाहजहांपुर। बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में हुई। इसमें बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने परिचय प्राप्त प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मैच पीलीभीत और शाहजहांपुर के मध्य खेला गया। इनमें शाहजहांपुर की टीम 2-0 से विजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग शाहजहांपुर एवं पीलीभीत के साथ हुआ। 4-0 से विजेता शाहजहांपुर टीम विजय हुई। अंडर-19 में शाहजहांपुर ने 2-0 से पीलीभीत को हराकर जीत हासिल कर ली।
बालिका वर्ग के अंडर-19 के फाइनल में शाहजहांपुर को पराजित कर बरेली की टीम 1-0 से विजयी रही। अंडर-14 के फाइनल मैच में पीलीभीत बनाम शाहजहांपुर मुकाबले में 3-0 से शाहजहांपुर टीम विजेता रही।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भावना, श्रोति, अंशिका, संगीता, उपासना, मोहिनी, सुनीता, गौरी वर्मा, रागिनी कश्यप, मोहम्मद उवैस, राज, गौरव, रवि, शंकर, मोहम्मद शमी, अर्जुन, अमन, कपिल आदि चयन हुआ। प्रतियोगिता संपन्न कराने में रत्नेश शुक्ला, राहुल कुमार, यासीन, मुजीब, शकील, लईक, जेपी, राजकुमार, मीरा गंगवार, अनीता जोशी, प्रिया गुप्ता, दीप शिखा का सहयोग रहा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में मंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में हॉकी खेलतीं बालिकाएं। संवाद