फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फीडर की लाइन जोड़ने गई टीम का विरोध, खाली हाथ लौटे जेई

Thu, 26 Sep 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपने फीडर का लोड कम करने के लिए बुधवार को जेई आनंद कुमार अपनी टीम के साथ कच्चे कटरा फीडर को बहादुरगंज उपकेंद्र से हटाकर फिर से अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जोड़ने पहुंचे। इसका लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद जेई को लौटना पड़ा।
पिछले दिनों अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की लाइन पर फाल्ट आने पर दो दिन तक बिजली नहीं आई थी। तब अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के सामने चक्का जाम होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर से कच्चा कटरा फीडर को जोड़ा गया था। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की लाइन ठीक होने के बाद भी बहादुरगंज से सप्लाई चलती रही। इसके चलते आमतौर पर 160 एमपीअर रहने वाला लोड बढ़कर दो सौ से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ओवरलोडिंग बढ़ गई। करीब दो हजार कनेक्शनधारक ट्रिपिंग से जूझने लगे। लगातार बिजली की आवा-जाही की वजह से लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। अपने फीडर का लोड कम करने के लिए बुधवार को जेई आनंद कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन लोगों के विरोध के बाद उन्हें लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि बहादुरगंज से बिजली ठीक मिल रही है, अब सप्लाई यहीं से चलेगी। सत्ता पक्ष के लोग भी जुट गए। जेई ने बताया कि कच्चा कटरा फीडर बहादुरगंज से जुड़ने से ओवरलोडिंग की समस्या हो गई। पूरी स्थिति से एक्सईएन सिटी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें