फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गदियाना से श्यामतगंज गौटिया तक अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Thu, 26 Sep 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गदियाना में अ​भियान के दौरान जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम ने बुधवार को गदियाना स्थित बर्फखाना से श्यामतगंज गौटिया मार्ग तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अस्थायी रूप से बनाई गईं दुकानों व सड़क पर रेता-मोरंग डालकर किए गए अतिक्रमण पर जेसीबी चलने से हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान विरोध के स्वर उठे, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर बाद प्रवर्तन दल की टीम गदियाना पहुंची। यहां बर्फखाना के पास से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया गया। जिन दुकानदारों ने सड़क तक अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर रखा था, उनको तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को देखकर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, लेकिन कई ऐसे भी थे जोकि हटने के लिए तैयार नहीं थे। उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी ने जेसीबी चलाने के निर्देश दिए। इससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी से बांस की पाड़ से बनी दुकानों को तोड़कर फेंक दिया गया। मार्ग किनारे रखे गए खोखे और सड़क पर पड़ी रेता-मोरंग को भी जेसीबी से हटा दिया गया। अधिकारियों की सख्ती देख सड़क पर खड़े ठेले इधर-उधर हो गए। इस मौके पर वार्ड पार्षद के पति छंगेलाल, नगर निगम से कर अधिकारी शिवपूजन, अनिल, राजस्व विभाग से विजय शुक्ला, प्रवर्तन दल के अजीम व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें