फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम कल आने की संभावना

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गर्रा नदी पर बना पुल। संवाद
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच गर्रा नदी के पुल की लोड टेस्टिंग के बाद भौतिक जांच के लिए आईआईटी दिल्ली की टीम मंगलवार को अपरिहार्य कारणों से यहां नहीं आ सकी। अब दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम के बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पुल की भार वहन क्षमता मापने के लिए एक सप्ताह तक पुल पर 12 ट्रकों में पत्थर व मिट्टी भरकर 480 टन वजन के साथ उन्हें पुल के बीचोंबीच रोका गया था। करीब 48 घंटे तक पुल पर अधिकतम भार रहा। बाद में रविवार रात तक पुल से भार हटा लिया गया। इस दौरान दिल्ली में आईआईटी के विशेषज्ञ पुल पर लगाए गए सेंसर से मिले आंकड़ों का अध्ययन और विश्लेषण करते रहे। मंगलवार को इस टीम को यहां आकर पुल का निरीक्षण करना था।
पुल के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक दवे ने बताया कि दिल्ली से मंगलवार को टीम के आने की जानकारी मिली थी। अब नवीन सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को टीम के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की टीम पुल की मजबूती परखने के बाद ही उस पर यातायात शुरू करने की अनुमति देगी। विशेषज्ञ टीम की संस्तुति मिलते ही पुल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें