फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में जांच करने पहुंची टीम, कोई नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। चरक अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती की गई गांव ककरहा उर्फ बेहटा जमीने जेबा गांव निवासी किशनपाल की पत्नी जूली (22) की ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां न मरीज मिले और न ही डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन

जूली को आठ सितंबर को पुवायां के चरक हॉस्पिटल लाया गया था। ऑपरेशन से बेटे के जन्म के बाद नौ सितंबर को उनकी मौत हो गई। दस सितंबर को नाराज परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉ. फिरोज पर जबरन ऑपरेशन कराने और डॉ. केपी पर लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया था। पुलिस ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने बताया कि अस्पताल में केवल एक कर्मचारी मिला, जिसने हीलाहवाली के बाद जूली के इलाज संबंधी फाइल दी। शनिवार को अस्पताल संचालक को बयान के लिए बुलाया है। वहीं, संचालक डॉ. फिरोज ने बताया कि डॉ. केपी गुप्ता ने ऑपरेशन किया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जूली की मौत हार्टअटैक से होना आया है। मामले में विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चरक हॉस्पिटल पंजीकृत है। शाहजहांपुर और पुवायां से टीम बनाकर जांच के लिए भेजी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
-डॉ. विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें