फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रधानाचार्य के निलंबन के विरोध में आज चाक डाउन हड़ताल करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद शिक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में हुई। इसमें श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के निलंबन के प्रकरण पर विचार किया गया। 10 दिसंबर को आठवें घंटे में जनपद की सभी शाखाओं में शिक्षक सांकेतिक चाकडाउन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

साथ ही सर्वसम्मति से मांग की गई कि बिना ठोस कारण एवं जांच के किया गया प्रधानाचार्य का निलंबन निरस्त किया जाए। इस संबंध में की गई माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के उल्लंघन की कड़ी जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाए। छात्राओं से मारपीट की जांच कर प्रकरण पर विधिक कार्रवाई की जाए। विद्यालय में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा का पर्याप्त प्रबंध किया जाए।
निर्णय लिया कि इन मांगों पर अगर शीघ्र कार्रवाई न की गई तो शिक्षक संघ आंदोलन का कदम उठाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, अनिल मालवीय, राजीव सक्सेना, रमेश बाबू तिवारी, गौरव पांडे, चंद्रवीर सिंह, हृदयेश सक्सेना, राकेश कुमार, संजय कपूर, रामकुमार, गौरी शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रकरण को लेकर डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के बाहर तैनात रही पुलिस
शुक्रवार को हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज में छुट्टी कर दी गई थी। इसके बावजूद बवाल की आशंका के मद्देनजर कॉलेज के बाहर पुलिस तैनात रही। स्टाफ के कुछ लोग कॉलेज पहुंचे थे। कोई विरोध प्रदर्शन कॉलेज के बाहर नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें