फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधी, टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया

विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल वसुलिया में बांह में बंधी काली पट्टी दिखाते ​शिक्षक-​शि​क्षिकाएं। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में तीन दिवसीय आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के करीब पांच हजार शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (मुनीश मिश्रा) गुट के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि आंदोलन का नेतृत्व टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संघ के प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह, जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मंगरे लाल एवं अन्य सहयोगी संगठन के जिलाध्यक्ष ने किया।
उनके नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षकों ने एकजुट होकर विरोध जताया। बताया कि 26 फरवरी को दोपहर दो बजे शिक्षक बीएसए कार्यालय से पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन देंगे। उसके बाद दिल्ली में आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ (यशपाल) गुट के आह्वान पर भी शिक्षकों का विरोध-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक एकजुट होकर विरोध जता रहे हैं। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह , जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें