फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के बाहर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस बीच शिक्षकों ने नारेबाजी कर अपनी आवाज को बुलंद किया। जिलाध्यक्ष भुवनेश सिंह चौहान ने धरनास्थल पर हुई सभा में कहा कि अनेक बार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है। अब तक कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

इस बीच डीआईओएस को दिए गए ज्ञापन में धारा, 12, 18 व 21 की बहाली, पुरानी पेंशन, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण की समस्या और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को उठाया गया। धरना देने वालों में श्रीकांत मिश्रा, विवेक प्रताप, नरेश सिंह, नवनीत शर्मा, शशिबाला तिवारी, वर्तिका मौर्या, सुधा कुमारी, अतुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें