शाहजहांपुर। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक रोटी गोदाम विद्यालय परिसर में हुई। टीईटी की अनिवार्यता का शिक्षकों ने विरोध किया। चार अप्रैल को होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को पूर्व में नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना अन्यायपूर्ण है। इससे हजारों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो गया है।
जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, उर्दू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परवेज आलम, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजेश वर्मा, रविंद्र पाल प्रजापति, डॉ. विनय गुप्ता, राजकुमार तिवारी ने एकजुटता दिखाई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिले से अधिक शिक्षक दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाएं। संवाद