बरेली मोड़ स्थित एक होटल में शिक्षाविद गुरु मेहरोत्रा को सम्मानित करते वित्त मंत्री व अन्य अति
शाहजहांपुर। सहोदय कॉम्प्लेक्स की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में बरेली मोड़ स्थित एक होटल के सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान, विचार और आचरण से पीढ़ियों को प्रभावित करता है। वह राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है।
विशिष्ट अतिथि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने शिक्षक को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और सांसद मिथलेश कुमार कठेरिया ने भी शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और मार्गदर्शन के लिए स्मृति चिह्न एवं सम्मानपत्र दिए गए। आसिफ अली खान, मून जौहरी और बरेली के शिक्षाविद गुरु मेहरोत्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।
सहोदय कॉम्प्लेक्स के प्रेसिडेंट डॉ. रचित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। इस दौरान राजीव मोहन पांडेय, अशोक अग्रवाल, अरुण खंडेलवाल, पूनम चौधरी और प्रखर खंडेलवाल ने अतिथियों का पौधे देकर स्वागत किया। संचालन शालिनी प्रजापति ने किया।