फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने भेंट किए तीन हजार स्कूल बैग

Mon, 24 Aug 2015 09:19 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए शुरू की गई योजना मेरा स्कूल-मेरा बैग को सफल बनाने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने द्वारा जुटाए गए करीब तीन हजार स्कूल बैग एडीएम एमएन उपाध्याय को भेंट किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि डीएम की स्कूल बैग दान करने की योजना अच्छी है। इसीलिए शिक्षकों ने आपसी सहयोग से तीन हजार बैग एकत्र किए हैं, ताकि सभी बच्चे बैग के साथ ही स्कूल पहुंचें। डीएम की पहल का सर्वत्र स्वागत हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग जिला प्रशासन को स्कूल बैग दान रहे हैं।
कलक्ट्रेट में बैग प्राप्त करने के लिए लगाए गए काउंटर पर सोमवार को शिक्षक नेता श्री सिंह के साथ जिला मंत्री देवेश बाजपेई, मीडिया प्रभारी राज कुमार तिवारी, मुनीश मिश्र, सरताज अली, नीरज मिश्र, रामप्रसाद, राजकुमार सिंह, मोहम्मद यासीन, यशपाल सिंह यादव, दाताराम, अरविंद गौतम, नवेंदु मिश्र, अरविंद त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, आदेश सिंह, शिवकिशोर मिश्र, आदेश अवस्थी, प्रमोद सिंह, विद्या सागर मिश्र, आनंद गंगवार, आनंद बिहारी बाजपेई, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें