फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने बीएसए से भेंटकर समस्याओं पर चर्चा की

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए से मुलाकात करते प्राथमिक ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय के सभागार में बीएसए से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह ने शिक्षकों की मांगों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि एकता में बहुत बल है। संगठन सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है। इसी से संगठन को मजबूती मिलती है। संघ ने सदैव शिक्षकों के हित को प्राथमिकता दी है। संगठन पहले भी हिमालय की तरह शिक्षकों के साथ खड़ा रहा है और वर्तमान परिस्थिति में भी पूरी तन्मयता से हर मुश्किल का सामना करने को तैयार है।
इस अवसर पर सरताज अली, ऋषिकांत पांडेय, अवनीश यादव, रत्नाकर दीक्षित, नितिन मिश्रा, अरुण भदौरिया, विजय प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, आदेश तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें