फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया बीएसए ऑफिस में प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ ने कई मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित मांगपत्र बीएसए को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में कई स्कूलों के संचालक बीएसए कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इसके पश्चात बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांगपत्र बीएसए को दिया गया। मांगपत्र में मान्यता प्राप्त स्कूलों को मानक पूरे करने के लिए वित्तीय सहायता देने, मानक पूरे करने की अवधि बढ़ाने, वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों को मानदेय दिलाने आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर आसिफ अली मंसूरी, राजेंद्र यादव, प्रदीप मिश्रा, दिनेश सिंह, अनूप सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, विनोद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें