फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने जनगणना ड्यूटी में राहत की उठाई मांग

विज्ञापन
बेसिक ​शिक्षा कार्यालय में बीएसए से वार्ता करते ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनगणना ड्यूटी के कारण जनपद के विद्यालयों का संचालन प्रभावित हो रहा है, जिससे शिक्षकों में असंतोष है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए दिव्या गुप्ता से मुलाकात कर गर्भवती, बीमार व दिव्यांग शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


कई विद्यालयों में सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगने से उनके बंद होने की स्थिति बन गई है। गर्भवती, बीमार और दिव्यांग शिक्षकों को भी ड्यूटी से छूट नहीं मिली है। शिक्षकों का आरोप है कि एडीएम अरविंद कुमार के अवमुक्त करने के आदेश के बावजूद, प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई से असंतोष है।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने आश्वासन दिया कि कोई भी विद्यालय बंद नहीं होगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर उच्च अधिकारियों को ड्यूटी में संशोधन की संस्तुति भेजने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, नवेन्दु मिश्रा, प्रदुम्न सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें