फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 शिक्षकों ने उठाई यूनिफार्म कास्ट बढ़ाने की मांग

Thu, 15 Jun 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को दी जाने वाली यूनिफार्म राशि में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जागेश कुमार पाली के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म के लिए 200-200 रुपये प्रति सेट के लिए दिए जाते हैं, जबकि उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बड़े होते हैं, लिहाजा 200 रुपये में गुणवत्तापूर्ण यूनिफार्म तैयार होना दुष्कर हो जाता है। जिलाध्यक्ष पाली ने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना में जूनियर को बच्चों को प्राथमिक के बच्चों की तुलना में 50 ग्राम खाद्यान्न और कंवर्जन कास्ट भी अधिक दी जाती है, ऐसे में यूनिफार्म राशि समान देने से विसंगति पैदा हो रही है, जिसे दूर किया जाना चाहिए। 
शिक्षकों ने मांग की है कि जिस तरह शासन स्तर से पाठ्य पुस्तकें, बस्ते उपलब्ध कराए जाते हैं, वैसे ही यूनिफार्म भी शासन को ही उपलब्ध करानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष राधा रमण त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मगरे लाल, महामंत्री विश्राम सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा, मोहम्मद नफीस खां, सत्येेंद्र पाल सिंह, दिनेश गंगवार, सत्यदेव गौतम, चंद्रकांत भारती, विजय पाल, मो. अंसार, राकेश गुप्ता, राम निवास, प्रकाश चंद्र, मो. यासीन, सुनील गौतम, प्रिंस गौतम, ओमप्रकाश, राम सेवक शर्मा, शाहनवाज अहमद आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें