फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस : उत्कृष्ट कार्य खूब किया, अब आई सम्मान की बारी

विज्ञापन
तिलहर में मां शारदे इंटर कॉलेज में ​केक काटते प्रबंधक। स्रोत: स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ तो कई संस्थाओं ने भी शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लीड कांवेंट स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस बीच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य तराना जमाल व निदेशक मोहम्मद जमाल ने डॉ.राधाकृष्णन सर्वपल्ली के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा एक की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। कक्षा दो व तीन के छात्र-छात्राओं ने गाने पर प्रस्तुति दी। इस बीच विद्यार्थियों व शिक्षिका के लिए अंत्याक्षरी, पासिंग दा पार्सल, म्यूजिकल चेयर जैसे खेल हुए। क्विज प्रतियोगिता में शिक्षक दीपक दीक्षित प्रथम, श्रीती सिंह द्वितीय, दीपशिखा गुप्ता तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में चांदनी अनवर प्रथम, फराह खान द्वितीय, तरन्नुम अजमी व राहत तृतीय रहीं। टीचर्स डे क्वीन में वर्णिका सक्सेना प्रथम, रूपा सिंह द्वितीय और नीतू सक्सेना तृतीय रहीं। सभी को उपहार दिए गए। संवाद

उड़ान संस्था ने छह शिक्षकों को किया सम्मानित
उड़ान एक उम्मीद संस्था की ओर से शिक्षक दिवस पर छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया। हनुमत धाम पर हुए समारोह में मुख्य अतिथि डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कंपोजिट स्कूल अकर्रारसूलपुर के शिक्षक मुदित सेठ, प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर के बनित कुमार, शालिनी दीक्षित, अनंत बाजपेयी, आशीष कुशवाहा, ज्योति सक्सेना सम्मानित किया। अध्यक्ष नीलम गुप्ता, उपाध्यक्ष रेखा मोदी, सचिव सोनिया गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीति गुप्ता, महामंत्री शैली गुप्ता, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया
शाहजहांपुर। ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष नजीरुल हसन खान ने शिक्षक दिवस पर रोशनी डाली। हाफिज अब्दुल अजीम ने कुरआन पाक की तिलावत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हाफिज फैजान अहमद ने तराना तंजीम प्रस्तुत किया। जिला सचिव मोहम्मद अनीस साहब अतिथियों का परिचय कराया। समारोह में मोहम्मद नफीस खान, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद नाजिम खान, मोहम्मद जुबैर खान, सगीर अहमद, मोहम्मद शकील, इसहाक अहमद, मोहम्मद सोहेल खान को आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। संचालन इनाम उल हक खान ने किया। जिलाध्यक्ष सलमान अख्तर सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, अम्मार फारिस, अब्बास खान आदि मौजूद रहे। संवाद

केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
तिलहर। नगर के सिंह काॅलोनी मां शारदे इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रबंधक सोमपाल सिंह मौर्य व प्रधानाचार्य रीता सिंह ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों ने केक काटा। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। एसएसवी स्कूल में डायरेक्टर रितेश कुमार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उपहार भेंट किए। संवाद

शिक्षक दिवस पर 95 शिक्षक सम्मानित

पुवायां। साहित्यिक और सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर 95 शिक्षकों को डॉ. राधाकृष्ण सम्मान प्रदान किया गया। प्रेरणा परिवार के संस्थापक विजय तन्हा ने बताया कि सम्मानपत्र ऑनलाइन भेजे गए है। संवाद
विज्ञापन


सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स में भी शिक्षकों का सम्मान
शाहजहांपुर। सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शिक्षकाें को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, एमएलसी डॉ.सुधीर सिंह व डीआईओएस हरिवंश कुमार ने पूर्व आईएएस राजीव सिंह, सतवंत सिंह कुक्कू व अशोक अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। संचालन शालिनी प्रजापति और आभार अध्यक्ष रचित अग्रवाल ने जताया। इस मौके पर अरुण खंडेलवाल, कमलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, आरडी अग्रवाल, पूनम चौधरी, प्रखर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

तिलहर में मां शारदे इंटर कॉलेज में केक काटते प्रबंधक। स्रोत: स्वयं- फोटो : mathura

तिलहर में मां शारदे इंटर कॉलेज में केक काटते प्रबंधक। स्रोत: स्वयं- फोटो : mathura

तिलहर में मां शारदे इंटर कॉलेज में केक काटते प्रबंधक। स्रोत: स्वयं- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें