फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया सर्वपल्ली का जन्मदिन

Sat, 05 Sep 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर विभिन्न संगठनों ने समाज में शिक्षक की भूमिका को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में लीड कांवेंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल और प्रधानाचार्य तराना जमाल को शाल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही संतोष सक्सेना, तूलिका, फरहा जेवा, साधना बोस आदि को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने समाज के शिक्षकों के योगदान को सराहा। आयोजन में सचिव  ज्योति शर्मा, सुधा प्रसाद, मधु कपूर, गीता गुप्ता, डॉ. टीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
 लायंस क्लब श्रेष्ठ की ओर से शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में आर्य महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी और एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर और तुलसी की पौध भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. राधाकृृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और देश के प्रति उनके योगदान को सराहा। अध्यक्ष छाया मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त किया। डॉ. अमित सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में सोनल शर्मा, नितिन गोयल, मनु गुप्ता, किशोर गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, डॉ. नमिता सिंह, सचिन मिश्रा, रचित टंडन, बॉवी मेहरोत्रा, प्रदीप सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ सिटी के आयोजन में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गोपी बल्लभ और शिक्षिका मंजुला जौहरी को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश सक्सेना, सचिव अरुण शर्मा, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, राजीव भारती आदि ने सम्मानित होने वाले दोनों शिक्षाविदों का परिचय देकर समाज में उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, विनय शुक्ला, निर्मल कुमार, अशोक सक्सेना, डॉ. केपी सक्सेना आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अकील अहमद को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि समाज के गुरु-शिष्य का संबंध बिना किसी भेदभाव के और निस्वार्थ होता है। समाज में गुरु की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामजी अवस्थी, प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी, मयंक द्विवेदी, अमन रावत, अंकुर, गौरव मिश्रा, समीर, मोहसिन खान, रफीउल हसन, ऋषभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक जीएस वर्मा, प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, आदर्श कुमार, अरुण कुमार, ललित सिंह आदि के साथ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यूरो किड्स और ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार दिए। प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता, लीना, रुचि, सारा, बुशरा, ऋचा आदि ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें