फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ाकर हुआ गुरुजनों का साक्षात्कार

Wed, 28 Jan 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मॉडल स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के चयन करने के लिए उनका साक्षात्कार किया गया। इसके लिए गुरुजनों को बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से विभिन्न विषयों को पढ़ाना पढ़ा। इसकी निगरानी चयन कमेटी के सदस्यों ने की।
विज्ञापन

जिले में आगामी शैक्षिक सत्र से अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले दो मॉडल स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को गुरुजनों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके लिए गुरुजनों को डॉन एंड डोना पब्लिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाया। शिक्षक चयन के लिए बनी चार सदस्यीय टीम में शामिल डायट प्राचार्य गजराज सिंह, बीएसए राजेश कुमार वर्मा, जीआईसी कांट के प्रवक्ता रामकुमार वर्मा और जीजीआईसी प्रधानाचार्य वंदना यादव ने सोमवार को डॉन एंड डोना स्कूल में पहुंचकर अध्यापकों का शिक्षण कार्य देखा। इसी आधार पर उनका चयन किया जाएगा।
इस संबंध में बीएसए ने बताया कि शनिवार और सोमवार को 18 शिक्षकों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 15 शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से कान्वेंट के बच्चों को पढ़ाकर देखा गया है। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुशील बाबू मिश्र, कनिष्ठ लिपिक विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें