भावलखेड़ा। रौसर कोठी के एक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा को पहाड़े नहीं सुना पाने पर अध्यापक ने पीट दिया। इससे नाराज छात्रा के घरवालों की शिकायत मिलने पर प्रबंधक ने शिक्षक को नौकरी से से निकाल दिया।
रौसर कोठी निवासी श्रवण कुमार गुप्ता की पुत्री इंटर कॉलेज में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को दूसरी पाली में कॉलेज गई छात्रा से शिक्षक ने पहाड़े सुनाने के लिए कहा। आरोप है कि पहाड़े नहीं सुना पाने पर शिक्षक ने उसके पैर में डंडा मार दिया। इससे उसके पैर पर लाल निशान पड़ गया। छात्रा ने छुट्टी के बाद घर पर पूरी बात बताई।
इस पर उसके पिता ने काॅलेज की प्रबंधक से शिकायत की। प्रबंधक ने तत्काल शिक्षक को बुलाकर फटकार लगाई और उसे नौकरी से ननाल दिया। उन्होंने मामले को लेकर छात्रा के घरवालों से खेद भी प्रकट किया। थाना आरसी मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद