फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षिका पर छात्राओं से सफाई कराने व पैर दबवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। मोहल्ला नजरपुर निवासी संतोष कुमार ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर एक प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका पर छात्राओं से स्कूल में झाड़ू लगवाने और पैर दबवाने समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपनी भतीजियों से घरेलू काम कराने, अभद्र व्यवहार करने, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संतोष कुमार के अनुसार उनकी तीन भतीजियां विद्यालय में पढ़ती हैं। आरोप है कि सहायक अध्यापिका छात्राओं से सिर से जुएं निकलवाने, विद्यालय में झाड़ू लगवाने और अपने बच्चे की देखभाल कराने का काम कराती हैं। बच्चियों से बच्चे का डायपर बदलवाने, पेशाब साफ कराने और कपड़े सुखाने जैसे काम कराने का भी आरोप लगाया गया है। पूजा कर टीका लगाकर विद्यालय आने पर आपत्ति जताने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पैर दबवाने का भी आरोप है।
आरोप है कि मंगलवार दोपहर छात्राओं की शिकायत पर उनके परिजन विद्यालय पहुंचे तो शिक्षिका ने उनसे भी अभद्रता की। वहीं, सहायक अध्यापिका ने थाने में तहरीर देकर छात्राओं के परिजनों पर विद्यालय में वीडियो बनाने और विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की तहरीर और बयान का वीडियो प्राप्त हुआ है। सहायक अध्यापिका का प्रार्थनापत्र भी मिला है। मामले की विभागीय स्तर पर भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें